Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दिया ये विशाल लक्ष्य

खेल डेस्क। पाकिस्तान ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी छह विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित की। इससे इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 462रन का विशाल लक्ष्य मिला। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और आरोन फिंच ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखलाओं में धोनी की जगह लेगा ये खिलाड़ी!

पाकिस्तान ने पहली पारी में 482 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ (36 रन पर छह विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 202 रन पर ही ढेर कर दी थी।

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों उस्मान ख्वाजा (85) और आरोन फिंच (62) ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद बिलाल आसिफ की घातक गेंदबाजी के सामने उसने अपने सभी विकेट केवल 60 रन जोडक़र गंवा दिए।

रेप के आरोपों में फंसा ये खिलाड़ी भी शामिल है वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर की होड़ में

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की ओर से इमाम उल हक ने 48 और अशद शफिक ने 41 रन की शानदार पारियां खेली। उनके इस प्रदर्शन की मदद से ही पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 181 रन बनाने के बाद घोषित की।

पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले हारिस सोहेल ने भी इस पारी में 39 रन का योगदान दिया। जबकि बाबर आजम 28 रन बनाकर आउट हुए।ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पाकिस्तानी पारी में जॉन हॉलैंड ने तीन और नाथन लियोन ने एक विकेट अपने नाम किया।