विराट कोहली…. ये नाम आज की क्रिकेट दुनिया का सबसे अनोखा नाम बन गया है। ये भी एक क्रिकेटर ही हैं और दूसरों बल्लेबाजों की तरह ही रन बना रहे हैं। लेकिन विराट कोहली जिस अंदाज और तेजी से रन बना रहे हैं जिस तरह से लगातार रनों की भूख दिखा रहे हैं….
विराट कोहली मौजूदा दौर के हैं अनोखे बल्लेबाज
वैसे मौजूदा दौर में किसी बल्लेबाज की बल्लेबाजी में नजर नहीं आ रहा है तभी तो विराट कोहली को अनोखा कहा जा रहा है। विराट कोहली मौजूदा क्रिकेट जगत के एक अलग ही बल्लेबाज हैं।

अपने क्रिकेट करियर में अब तक कीर्तिमानों की एक लंबी फेहरिस्त खड़ी करने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अब मौजूदा समय के दूसरे बल्लेबाजों से अलग श्रेणी में रखा जाना स्वाभाविक है।
विराट कोहली में हर मैच के साथ बढ़ रही है रनों की भूख
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच पुणे में खेला गया जहां भारतीय टीम की हार के बीच टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक और शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए।

विराट कोहली ने इस तरह से वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज के लगातार तीसरे मैच में शतकीय पारी खेल अपने रनों की भूख से बता दिया कि ये बल्लेबाज अभी रूकने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है।
बॉलीवुड के ऑलराउंडर फरहान अख्तर ने कोहली को किया सलाम
हर मैच के साथ अपने नाम नए-नए रिकॉर्ड कर रहे विराट कोहली को लेकर विश्व क्रिकेट से तो तारीफ मिल ही रही है लेकिन अब विराट कोहली को बॉलीवुड जगत से तारीफ संदेश आया है।

Meanwhile @imVkohli scores another 100. This guy is redefining batsmanship. Thank the stars he’s in our team.
.. great going Virat.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) October 27, 2018
बॉलीवुड के ऑलराउंडर कहे जाने वाले फरहान अख्तर ने विराट कोहली की खूब तारीफ की। डायरेक्टर, एक्टर, सिंगर या सॉंग मेकर का काम करने वाले फरहान अख्तर ने ट्वीट कर विराट कोहली को कहा कि “इसी बीच विराट कोहली का एक और 100 का स्कोर। ये खिलाड़ी बल्लेबाजी की परिभाषा को परिभाषित कर रहा है। इस सितारे को धन्यवाद कि वो हमारी टीम में हैं।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बॉलीवुड के ऑलराउंडर ने विराट कोहली की तारीफों के बांधे पुल, कही दिल छूने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.
.. great going Virat.