Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमृतसर रेल हादसे को लेकर हरभजन सिंह ने लोगों और राजनीतिक पार्टियों से की ये अपील

शुक्रवार को पूरे भारत में विजयादशमी का त्योहार मनाया गया। इसी तरह से पंजाब के अमृतसर में भी रावण दहन का कार्यक्रम मनाया जा रहा था। रावण दहन देखने के लिए  अमृतसर के जोड़ा रेल फाटक के पासहजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन उनको क्या पता था कि उनके लिए मौत रास्ते में ही खड़ी है।

अमृतसर में विजयादशमी के दिन हुआ दर्दनाक रेल हादसा

बुराईयों पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माने जाने वाले विजयदशमी के दिन यहां जैसे रावण के पुतले का दहन किया गया वैसे ही कुछ दूर एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने ट्रेक पर खड़े दर्शकों को कुचल दिया जिसके बाद का मंजर तो दिल दहला देने वाला साबित हुआ।

हर जगह चीख-पुकार, रेलवे ट्रेक जहां दर्शक खड़े देख रहे थे वो एकाएक खून से लतपथ हो गया। जगह-जगह लोगों के जूते-चप्पल और लाशों का ढेर,  रेल तो दर्शकों को चिरती हुई निकल गई और कई लोगों के काल का ग्रास बना दिया।

रावण दहन देखने पहुंचे लोगों पर चढ़ी रेल, 61 लोगों की मौत

अमृतसर में विजयादशमी के दिन हुए इस ट्रेन हादसे में ताजा जानकारी के मुताबिक 61 लोग असमय मौत बन गए। जो रावण का पुलता दहन देखने आए थे उन्हें क्या पता था कि ये मनोरंजन उनकी जिंदगी को लील ले जाएगा।

इस घटना के बाद पूरे देश में मरने वाले लोगों के लिए संवेदना देखी जा रही है तो वहीं भारत की राजनीति इतने नीचले स्तर पर पहुंच गई है कि यहां भी राजनेता अपनी राजनीति की रोटियां सेकने में लग गए हैं। तो वहीं राजनीति से जुड़े लोग सत्तापक्ष या सप्ता विपक्ष पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं।

हरभजन सिंह ने की लोगों और राजनेता को एक-दूसरे की मदद करने की अपील

तभी तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का गुस्सा फूटा और उन्होंने लोगों को इस हादसे के बाद राजनीति पार्टियों को दोष नहीं देने कि अपील की है।

भज्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि क्या मैं लोगों से अनुरोध कर सकता हूं कि वे एक-दूसरे या पार्टियों को दोष देना बंद करें… ये राजनीति चीजों के बारे में नहीं है। जो हुआ है वो एक बहुत ही दुखद घटना है। ये समय राजनीति दलों और लोगों को एक साथ आकर एक-दूसरे की मदद करने का है। भगवान के लिए इस ब्लैम गेम को रोको।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अमृतसर रेल हादसे को लेकर हरभजन सिंह ने लोगों और राजनीतिक पार्टियों से की ये अपील appeared first on SportzWiki Hindi.