Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की कप्तानी से खुश नहीं हैं गुंडप्पा विश्वनाथ, कही ये बात

विराट कोहली मौजूदा समय में भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी संभाल रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ का मानना है की विराट एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं पर उन्हें अपनी कप्तानी में खुद को साबित करना होगा. कोहली ने पिछले वर्ष सीमित ओवर की कप्तानी संभाली थी. जबकि 2014 से वह भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं.

विराट कोहली और पृथ्वी शॉ के लिए ये कहा विश्वनाथ ने 

गुंडप्पा विश्वनाथ ने पृथ्वी शॉ की काफी तारीफ की है. उन्होंने कहा

”हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में ये उनके लिए अभी शुरूआती दिन हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में उसने शतक लगाया. पृथ्वी ने दिखाया की वह एक भरोसेमंद है. उसके स्वाभाविक खेल को देखना काफी अच्छा रहा. मैंने उसकी कुछ रणजी और दलीप ट्राफी की पारियां देखी हैं. उनका द्रष्टिकोण टेस्ट क्रिकेट में बदला नहीं है. उसने इसी तरह के शॉट घरेलू क्रिकेट में खेले हैं. यह उसकी क्षमता को दर्शाता है.”

डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले पृथ्वी की तुलना सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से की गयी. पर गुंडप्पा किसी भी खिलाड़ी की किसी दूसरे खिलाड़ी से तुलना को सही नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा ”मैं कभी भी दो क्रिकेटरों की तुलना नहीं करूंगा. मेरा मानना है की सभी क्रिकेट अपने आप में आलग होते हैं.”

अभी विराट को कप्तानी में बहुत कुछ साबित करने की हैं जरूरत

वहीं उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कहा

”वह शानदार कर रहे हैं पर उन्हें अभी साबित करना है कि वह सर्वश्रेष्ठ हैं. उन्हें विदेशी धरती पर सीरीज जीतनी है. कुछ मौकों पर वह करीब रहे. पर अभी इसे पूरा करना बाकी है. उन्होंने दिखाया है कि वह कितने बेहतर हो सकते हैं. एक कप्तान के तौर पर कोहली से काफी आशाएं हैं. वह अभी भी एक युवा नेतृत्वकर्ता बने हुए हैं. पर मुझे भरोसा है की वह उस स्टेज पर एक दिन जरुर पहुंचेंगे.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली की कप्तानी से खुश नहीं हैं गुंडप्पा विश्वनाथ, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.