खेल डेस्क। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को वीनू मांकड ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर मुंबई की सीनियर टीम में जगह बना सकते हैं। भारत की अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम में जगह दी गई है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में ये होगी भारतीय टीम, पृथ्वी शॉ करेंगे डेब्यू
इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम की कमान वेदांत मुरकर को सौंपी गई। मुंबई की टीम छह अक्टूबर को गुजरात के खिलाफ वीनू मांकड ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरूआत करेगी।
हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर को एशिया कप के लिए घोषित भारत की अंडर-19 टीम में शामिल नहीं किया गया था। अर्जुन तीन माह पूर्व श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट सीरीज के लिए जूनियर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे।
INDvsWI: इंग्लैंड में मिली हार को भुलाकर वेस्टइंडीज के साथ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी भारत
इसी सीरीज में हालांकि अर्जुन ज्यादा कमाल नहीं दिखाए पाए थे और वह दो मैचों की चार पारियों में केवल तीन विकेट ही हासिल कर सके थे। वह बल्ले से भी इस दौरे पर प्रभावित करने में असफल रहे है।
21 साल की उम्र में ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ पायलट बनने जा रहा है ये क्रिकेटर
दौरे के पहले मैच में तो वह खात भी नहीं खोल सके थे। जबकि वह दूसरे मैच में केवल 14 रन ही बना सके थे। अर्जुन के पास वीनू मांकड ट्रॉफी के माध्यम से मुंबई की सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका होगा।इस टूर्नामेंट में मुंबई को गुजरात, बंगाल, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।