शेन वार्न हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहते हैं. हाल में ही अपने ऑटोबायोग्राफी में स्टीव वॉ को लेकर विवादित बयान दे दिया है. उनका मानना है कि स्टीव वॉ सबसे स्वार्थी खिलाड़ी है. जिस वजह से वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नही करते है. इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज का भी जिक्र किया है.
उन्हें सिर्फ अपने औसत की चिंता रहती थी

अपनी किताब में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1999 में टीम से बाहर किए जाने की घटना जिक्र किया. इस बारे में उनको कहा कि प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं कर मुझे काफी निराश हुई थी. शेन वार्न ने वॉ को सबसे स्वार्थी कप्तान बताते हुए कहा उनको सिर्फ अपने 50 के औसत की चिंता रहती थी.
मुझे नही दिया था जवाब

वार्न ने किताब में लिखा कि मैं टीम का उप-कप्तान था और बेहद साधारण गेंदबाजी कर रहा था. टीम चयन में हम दोनों के अलावा कोच ज्योफ मार्श मौजूद थे. उन्होंने मुझे कहा कि
“आखिरी टेस्ट से आपको बाहर बैठना पड़ेगा. मैंने पूछा क्यों? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आप अच्छा नहीं कर रहे हैं दोस्त. हां, सही है मैं मानता हूं, सर्जरी के बाद मेरा कंधा उम्मीद से ज्यादा वक्त ले रहा है, लेकिन मुझे लगता है धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है और मैं जल्दी लय में आ जाउंगा. मैं चिंतित नहीं हूं दोस्त.”

इस दौरान एलन बॉर्डर जो उस वक्त चयन समिति का हिस्सा थे उन्होंने मेरा साथ दिया था. उन्होंने वॉ से कहा था कि
“मैं हर वक्त वार्न के साथ हूं. सोचो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए वार्न ने क्या किया है. हमें उन पर भरोसा दिखाना होगा. इसके बाद भी वॉ ने मुझे टीम में नहीं रखा. उन्होंने कहा कि एबी मैं आपके विचार का सम्मान करता हूं लेकिन वार्न नहीं खेल सकते हैं.”
The post शेन वार्न ने दिया विवादित बयान, स्टीव वॉ को बताया सबसे स्वार्थी खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.