खेल डेस्क। आज का दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए विशेष महत्व रखता है। आज ही दिन यानी 5 नवम्बर, 2006 को रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर पहली बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।
मुम्बई में खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत आठ विकेट से शिकस्त दी थी। इस मैच में शेन वाटसन ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पहली बार चैम्पियन बनवाया।
इस गेेंदबाज ने बनाया सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रायन लारा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कंगारू गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने कैरेबियाई टीम 30.4 ओवर में केवल 138 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट नाथन ब्रेकन ने लिए। जबकि शेन वाटसन ने केवल 11 रनों पर ही दो विकेट हासिल किए।
पत्नी हेजल कीच ने इसे बताया युवराज सिंह की सबसे बड़ी कमजोरी
जवाब में कंगारू टीम को 35 ओवर में 116 रन का लक्ष्य मिला। जिसे उसने 28.1 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर दिया। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वाटसन ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी ख्ेाली। वहीं डेनियल मार्टिन ने 47 रन का योगदान दिया।
1st Test INDvWI: पृथ्वी शॉ के बाद कोहली ने भी लगाया शतक, पंत चूके
ऑस्टे्रलिया ने इसके बाद दूसरी बार चैम्पियन ट्रॉफी 2009 में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर अपने नाम की थी। इसके फाइनल में भी शेन वाटसन ने शतक लगाया था।