खेल डेस्क। भारतीय टीम आज जब वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले दूसरे वनडे के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसके नाम एक कीर्तिमान दर्ज हो जाएगा। इसी मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास भी विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला भारत का 950वां वनडे होगा और इसे जीतकर वह यादगार बनाना चाहेगा।
अब इस टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे जहीर, आरपी सिंह और प्रवीण कुमार
अभी तक टीम इंडिया ने अपने 949 वनडे में 490 जीते हैं। वहीं उसे 411 में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के 8 मैच टाई रहे हैं और 40 में कोई परिणाम नहीं निकला है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के रिकॉर्ड की बात की जाए तो उसने इस टीम के खिलाफ 122 वनडे में 57 जीत हासिल की। जबकि 61 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक टाई रहा है और तीन में कोई नतीजा नहीं निकला।
पहले वनडे मैच में तूफानी पारी खेलने वाले हेटमेयर इस महान खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श
वहीं कप्तान विराट कोहली के पास भी सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका होगा। कोहली दूसरे वनडे 81 रन बना लेते हैं वो वह सचिन तेंदुलकर का वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर की 259 पारियों में दस हजार रन पूरे किए थे जबकि कोहली ने अभी 204 पारियां ही खेली हैं। वह अब तक 9919 रन बना चुके हैं।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, महेन्द्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव।
वेस्टइंडीज : जैसन होल्डर (कप्तान), मर्लोन सैमुअल्स, फेबियन एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमो पाल, रोवमैन पावेल, केमार रोच और ओशाने थामस।