Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का एक और विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

ये कहना शायद गलत नहीं होगा कि विराट कोहली को रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया है. हर मैच में उनके बल्ले से ढेरों रन निकल रहे हैं. विशाखापत्तनम में खेले जा रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने अर्द्धशतक लगाकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड दिया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए सर्वाधिक रन 

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है. सचिन ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे में 1573 रन बनाए थे. कोहली ने 1575 रन पूरे कर उन्हें पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें – एबी डीविलियर्स की वापसी पर फाफ डू प्लेसिस का दो टूक

सचिन और विराट के अलावा राहुल द्रविड़ के नाम 1348 रन दर्ज हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 1142 रन बनाए थे.

पहले मैच में भी लगाया था शतक 

लगातार रन बना रहे कोहली ने गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच में तेज तर्रार 140 रनों की पारी खेली थी. 107 पर खेली गयी उस पारी में उन्होंने 21 चौके और 2 छक्के लगाए थे.

उस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने विराट(140) और रोहित शर्मा(152) की शतकीय पारी से आसान जीत दर्ज करली थी.

वनडे में 10 हज़ार रन 

लगभग हर मैच में कोहली के बल्ले से एक रिकॉर्ड निकल रहा है. आज जब वह विशाखापत्तनम में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उनके नाम 212 वनडे मैचों में 9919 रन दर्ज थे. 81 रन बनाते ही उन्होंने 10 रनों के आंकड़े को छू लिया.

ऐसा करने वाले वह पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने ये उपलब्धि 213 मैचों की 205 पारियों में हासिल की. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने 463 वनडे में 18426 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें –  पाक की बिस्किट ट्रॉफी के अलावा इन ट्रॉफी को देखकर नहीं रुकेगी हंसी

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का एक और विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.