Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की विजयी हैट्रिक

खेल डेस्क। गत चैंपियन भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम का मस्कट में चल रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना विजयी अभियान जापान के खिलाफ भी जारी रहा।

विराट ने हिटमैन के बारें में कह डाली ये बड़ी बात, चौंक जाओंगे जानकर

रविवार को खेले गए मुकाकले में भारतीय टीम ने जापान को एकतरफा मैच में 9-0 से शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट में विजयी हैट्रिक बनाई है। भारतीय टीम ने इससे पहले मेजबान मस्कट को 11 - 0 से और पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3- 1 से शिकस्त दी थी।

इस साल ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

सुल्तान कबूस स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ललित उपाध्याय ने चौथे और 45वें, हरमनप्रीत सिंह ने आठवें, 17वें और 21वें, आकाशदीप सिंह ने 35वें, कोठाजीत सिंह ने 42वें और कप्तान मनदीप सिंह ने 49वें और 57वें मिनट में गोल किए।

पाक के मोहम्मद अब्बास की लंबी छलांग, पहुंचे करियर की बेस्ट रैंकिंग पर

मैच में शुरू से ही भारतीय खिलाडिय़ों ने अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने जापानी खिलाडिय़ों को मैच में वापसी का जरा सा भी मौका नहीं दिया।

इस टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत के साथ ही गत चैम्पियन भारत छह टीमों के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 9 अंक हासिल कर शीर्ष पर पहुंच गया है। जबकि अंक तालिका में मलेशिया छह अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। अपने पिछले मैच में भारत से हारने वाली पाकिस्तान और जापान के एक समान तीन-तीन अंक हैं।

गब्बर आईपीएल के 12वें सीजन में इस टीम से लगा सकते चौके छक्के