पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. एक तरफ जहाँ उनकी बल्लेबाज़ी की तारीफ हो रही है.वही उनकी तुलना अब महान सचिन तेंदुलकर तक से की जा रही है. वही मात्र 18 साल के शॉ ने एक हैरान करने वाला बयान दे दिया है. उनके टीम इंडिया के इस बल्लेबाज़ को खडूस कह दिया है. तो आइये जानते है कि शॉ को टीम इंडिया का कौन सा बल्लेबाज़ खडूस लगता है
इस बल्लेबाज़ को कहा खडूस

रोहित शर्मा को लेकर बात करते हुए शॉ ने कहा कि वो मुंबई के टिपिकल बल्लेबाज़ है. वो एक खडूस बैट्समैन है.जब वो रंग में होते है तो वो किसी भी गेंदबाज़ को नही छोड़ते है.वो हमेशा से आक्रामक बल्लेबाज़ी करते है. वो एक खडूस बल्लेबाज़ है.
कप्तान कोहली भी है शॉ से प्रभावित

आप को बता दें कि भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन से कप्तान विराट कोहली काफी प्रभावित हैं. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद युवा ओपनर पृथ्वी की जमकर तारीफ की थी.

कप्तान कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दुसरे मैच के बाद पृथ्वी की तारीफ करते हुए कहा था कि
“भारतीय टीम में खेल रहे युवा पृथ्वी शॉ जैसा खेल रहे हैं वो शानदार है. मुझे नहीं लगता कोई भी टीम का खिलाड़ी 18-19 साल की उम्र में इनका 10 प्रतिशत भी था.”
आगे उन्होंने कहा,
“टीम में किसी ऐसे का होना कमाल है, जो आपको वैसी शानदार शुरुआत दिलाए जैसी आपको जरूरत हो। खासतौर पर अपनी पहली ही सीरीज में ऐसी छाप छोड़ना कमाल है. इस नजरिए से तो टीम में ऐसे बल्लेबाज का होना शानदार है जो इतना निडर हो. वो लापरवाह नहीं हैं बल्कि उनको अपने खेल पर काफी विश्वास है. इंग्लैंड में नेट्स में हमने देखा, वह बेहद आक्रमक हैं लेकिन नियंत्रण में रहते हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पृथ्वी शॉ ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया खडूस, कहा उसकी तरह नहीं बन सकता appeared first on SportzWiki Hindi.