खेल डेस्क। एक दिवसीय मैचा में अभी महेन्द्र सिंह धोनी बल्ले से अपना कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। इसी कारण वह आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं। ऐसा हो भी क्यों नहीं महेन्द्र सिंह धोनी पिछले 17 वनडे मैचा में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
उन्होंने अपना पिछला अर्धशतक लगभग एक साल पहले श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। 10 दिसम्बर, 2017 में धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 65 रन का योगदान दिया था। इस मैच के बाद से ही धोनी का बल्ला शांत रहा है।
B'day Spl : जानिए हार्दिक पांड्या की जिदंगी से जुड़े कुछ अनसुनी किस्से
भारत को ये पूर्व कप्तान अपनी खराब बल्लेबाजी फार्म से निजात पाने के लिए घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट का सहारा ले सकता है। क्योंकि अब उनकी घरेलू टीम झारखंड इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुकी है तो धोनी इसी मुकाबले के अपनी घरेलू टीम में शामिल हो सकते हैं।
IndvsWI : दूसरे टेस्ट मैच में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर सकते है विराट
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 नवम्बर से शुरू होने वाली वनडे शृंखला की तैयारी के लिए झारखंड की टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत द्वारा किए जा रहे अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए धोनी पर भारतीय टीम से बाहर होने का दबाव पड़ता दिखाई दे रहा है। आज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवरों की शृंखलाओं के लिए ऋषभ पंत के नाम पर चर्चा हो सकती है।