स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अब्दुर रहमान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। लेकिन वो घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे। 38 वर्षीय रहमान ने साल 2011 ICC वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था, हालांकि नॉकआउट मैचों के बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। रहमान साल 2014 से ही पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं रहे।
उनको 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए हमेशा याद किया जायेगा। इस टेस्ट सीरीज में उन्होंने 19 और सईद अजमल ने 24 विकेट झटके थे। रहमान ने कहा कि बाद में चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया जिससे वह काफी निराश हुए।
आपको जानकारी में बता दें, रहमान ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट, 31 वनडे और 8 टी-20 मैच खेले है। लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ न तो टेस्ट मैच खेला और न ही कोई टी-20 मैच। रहमान ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में भारत के खिलाफ सिर्फ दो वनडे मैच खेले और इन दो वनडे मैचों में उन्होंने तीन भारतीय बल्लेबाज़ों का शिकार बनाया।
बता दें, रहमान ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच से किया था। वहीं साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने चाहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो पर उनके डोमेस्टिक क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 900 से ज्यादा विकेट हैं।
यह भी पढ़े :-
ये रिकॉर्ड बनाकर सचिन और गावस्कर भी पीछे छोड़ देंगे विराट!
ब्रेट ली ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में ये गेंदबाज लेगा 400 विकेट !
Herald