रोहित शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अपने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक बना लिए हैं. उन्होंने क्रिकेट में कई शानदार उपलब्धि हासिल की हुई हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उनसे ही जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे.
30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था जन्म

बता दें, कि भारत के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था. वह वर्तमान में 31 साल के हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं.
इस प्रकार हैं परिवार के सदस्यों की जानकारी

हिटमैन के पिताजी का नाम गुरुनाथ शर्मा हैं. उनकी माताजी का नाम पूर्णिमा शर्मा हैं. वहीं उनके भाई का नाम विशाल शर्मा हैं. हिटमैन के पिताजी गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट फर्म हाउस में कार्यरत हैं. वहीं उनकी माताजी हाउस वाइफ हैं.
बता दें, कि वह अपने बड़े भाई विशाल शर्मा के साथ अपने दादाजी के घर पर रहते थे. जो बोरीवली में था. यहीं रोहित शर्मा के चाचा भी रहते थे. हालाँकि, रोहित और उनके बड़े विशाल शर्मा अपने माता-पिता से मिलने जाते रहते थे. रोहित बचपन से ही क्रिकेट के काफी शौकीन थे.
13 दिसंबर 2015 को हिटमैन ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह से शादी कर ली थी. युवराज सिंह ने ही रितिका और रोहित की मुलाकात कराई थी. फिलहाल दोनों 4 BHK अपार्टमेंट में मुंबई के वरली इलाके में रहते हैं.
मात्र 8 साल की उम्र में चाचा ने दिलाया एकेडमी में एडमिशन

क्रिकेट के प्रति हिटमैन का प्यार देख उनके चाचा ने उन्हें मात्र 8 साल की उम्र में पास की क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन दिला दिया था.
इसके बाद उनकी शानदार प्रतिभा को देख इस क्रिकेट एकेडमी के कोच दिनेश लाड ने उन्हें स्कॉलरशिप दिलवाकर विवेकानंद इंटरनेशनल स्कुल में दाखिला दिलवा दिया. यहां रोहित को अच्छी क्रिकेट सुविधाएं मिलने लगी और उनके खेल में निखार आता गया.
रोहित पहले एक गेंदबाज बनना चाहते थे, लेकिन उनके कोच दिनेश लाड ने ही उन्हें बल्लेबाज बनने की सलाह दी थी. उन्होंने हैरिस एंड जाइल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में एक शानदार शतक लगाया था. जिसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
हासिल कर चुके हैं यह शानदार अवार्ड

रोहित शर्मा को भारत सरकार द्वारा 2015 में अर्जुन पुरस्कार मिला था. वहीं साल 2015 में वह सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज भी घोषित किये गये थे.
हिटमैन ने जब वनडे क्रिकेट में दो दोहरें शतक लगा दिए थे, तो उन्हें ESPN ने साल 2013 और 2014 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन का अवार्ड मिला था.
जब हिटमैन ने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाया था, तो उसे भी साल की बेस्ट टी-20 पारी घोषित किया गया था.
ऐसा रहा हैं अबतक का अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अबतक वनडे क्रिकेट के कुल 188 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 46.18 की शानदार औसत से 7065 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 87.45 का रहा हैं. वह अबतक 19 शतक व 36 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 264 रन का रहा हैं.
भारत के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज ने जहां 25 टेस्ट में अबतक 39.97 की औसत से 1479 रन बनाये हुए हैं. वहीं रोहित शर्मा ने अपने खेले 84 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 32.59 की औसत से 2086 रन बनाये हुए हैं.
The post रोहित शर्मा के जन्म से लेकर परिवार तक की सम्पूर्ण जानकारी appeared first on SportzWiki Hindi.