Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मलिंगा पर भी लगा यौन शोषण का आरोप,दोस्त ने पोस्ट कर के किया खुलासा

पुरे देश में इस समय #METOO का ट्रेंड चल रहा है. जिसमे महिलाऐं खुद पर हुए शोषण को लेकर बात कर रही है. वही अब इस कड़ी में श्रीलंका के स्टार गेंदबाज़ मलिंगा भी फंसते हुए नज़र आ रहें है. भारतीय गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने गुरुवार को श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान एक महिला के साथ मुंबई के एक होटल में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक दोस्त की बात को लोगों के सामने रखा है.

जानिए उन्होंने क्या लिखा है अपने पोस्ट में 

उसे श्रीपदा ने कुछ इस तरह लिखा कि मैं (श्रीपदा की दोस्त) सामने नहीं आना चाहती थी. कुछ साल पहले मैं अपनी दोस्त के साथ मुंबई गई थी. एक दिन होटल में मेरी दोस्त कहीं दिखाई नहीं दे रही थी जब मैं उसे हर जगह ढूंढ़ रही थी. उस समय आईपीएल चल रहा था और अपनी दोस्त को खोजने के दौरान होटल में मेरा सामना मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा से हुआ जिन्होंने मुझसे कहा कि मेरी दोस्त उनके कमरे में है.

आगे उन्होंने पोस्ट में लिखा कि “मैं अंदर गई लेकिन मेरी दोस्त वहां नहीं थी. इसके बाद मलिंगा ने मुझे बिस्तर पर धकेल दिया और मेरे चेहरे की तरफ बढ़ने लगे. मैं उनसे मुकाबला नहीं कर सकी. मैंने अपनी आंख और मुंह बंद किए लेकिन उन्होंने मेरे चेहरे का इस्तेमाल किया. तभी होटल स्टाफ ने बार को दोबारा भरने के लिए दरवाजा खटखटाया, जिसे खोलने वह गए. मैं तुरंत वॉशरूम में गई, अपना चेहरा धोया और जब तक होटल स्टाफ कमरे से जाता मैं वहां से चली गई.”

आगे लिखा कि “मैं शर्म महसूस कर रही थी. मैं जानती थी कि लोग कहेंगे कि तुम जानबूझ के उसके कमरे में गईं, वह मशहूर हैं, आप शायद यह चाहती थीं और इससे भी बुरा आपके साथ होना चाहिए.”

The post मलिंगा पर भी लगा यौन शोषण का आरोप,दोस्त ने पोस्ट कर के किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.