इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को दूसरे टैस्ट मैच में 10 विकेट से मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी महज 127 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 56 रन की बढ़त पाने वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे, जिसे सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। पृथ्वी को शॉ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं, तेज गेंदबाज उमेश यादव को मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
ड्राइवर एवं प्यून की इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
इसी के साथ भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज में एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को मिला। पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में विजयी चौका लगाया। इसके साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में विजयी रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
'बधाई हो' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
18 साल के इस युवा ओपनर बल्लेबाज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 118.50 की औसत से 237 रन बनाएं। पृथ्वी शॉ ने ये बड़ा कारनामा 18 साल 339 दिन की उम्र में किया है। इसी के साथ भारत का ये ओपनर बल्लेबाज आॅस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते है।