आप को भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नवंबर में जाना है. यहां टीम को तीन टी20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. यह दौरा भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि हालिया इंग्लैंड दौरे पर भारत को टेस्ट में करारी हार मिली थी. इस दौरे पर पहले वेस्टइंडीज जैसी कमतर आंकी जा रही टीम के साथ खेलना वाकई सवाल खड़ा करता है.

वैसे एक बार भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का एक सबसे अच्छा मौका है. ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और वार्नर बैन की वजह से इस सीरीज में हिस्सा नही ले पाएंगे.