Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम रैंकिंग में नीचे लुढ़की ऑस्ट्रेलिया, अब इस स्थान पर हैं टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हो गई है. पहले टेस्ट में ड्रा के बाद दुसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है. हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे पायदान से खिसकर पांचवे स्थान पर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने ट्विटर पर ये जानकारी साझा की.

भारत अंक तालिका में है नंबर एक 

भारत इस अंक- तालिका में नंबर एक बना हुआ है. भारत 116 अंक के साथ नंबर एक पर है. बता दें इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया 106 अंको के साथ तीसरे स्थान पर था. लेकिन पकिस्तान से मिली इस करारी हार के बाद टीम को यह झटका लगा है.

मोहम्मद अब्बास के रिकॉर्ड दस विकेट के कारनामे से पाकिस्तान जीता 

जीत के बाद भी पाकिस्तान टीम के रैंकिंग में कोई खासा असर नहीं पड़ा है. टीम 95 अंको के साथ सातवें स्थान पर है. इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के रिकॉर्ड दस विकेट के कारनामे से पाकिस्तान ने दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 373 रन के विशाल अंतर से हरा दिया.

रनों के लिहाज से पाकिस्तान की ये सबसे बड़ी जीत

इस मैच में रनों के लिहाज से पाकिस्तान की ये सबसे बड़ी जीत है और इसके साथ ही उसने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की.पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उस्मान ख्वाजा और कप्तान टीम पेन ने टेस्ट को बचा लिया था. लेकिन इस बार ख्वाजा दूसरी पारी में चोट की वजह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम रैंकिंग में नीचे लुढ़की ऑस्ट्रेलिया, अब इस स्थान पर हैं टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.