खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ कल से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए भारत के अन्तिम 12 खिलाडिय़ों की घोषणा कर दी गई है। इस मैच में पृथ्वी शॉ और लोकेश राहुल भारतीय टीम की ओर से पारी का आगाज करते नजर आएंगे।
इसके साथ ही अंतिम एकादश को लेकर होने वाली चर्चाओं पर भी लगभग विराम लग गया है। हालांकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल को अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
INDvsWI: इंग्लैंड में मिली हार को भुलाकर वेस्टइंडीज के साथ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी भारत
इस मैच में भारतीय टीम पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव को एक साथ मौका मिलेगा। वहीं तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर 12वें खिलाड़ी के रूप में मैदान से बाहर बैठ सकते हैं। पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी और उमेश यादव तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालते नजर आएंगे।
21 साल की उम्र में ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ पायलट बनने जा रहा है ये क्रिकेटर
हालांकि इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले हनुमा विहारी को इस मैच में मौका नहीं मिलेगा। अपने पदार्पण मैच में हनुमा विहारी ने 56 रन बनाए थे। इंग्लैंड में अपने तीसरे ही मैच में टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेंगे।
इस कारण के चलते एशिया कप में नहीं खेल पाए विराट, शास्त्री ने किया खुलासा
पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर।