इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच में बड़े स्कोर की और अग्रसर हो रहा है। भारतीय टीम में अपना पहला मैच खेल रहे 18 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने पहले डेब्यू मैच में ही शतक लगाकर कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया। तो आइए नजर डालिए..
मोहम्मद अशरफुल : बांग्लादेश के शानदार बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने भी अपने करियर की शानदार तरीके से शुरूआत की थी। अशरफुल ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ की थी। उस मैच में अशरफुल 17 साल 61 दिन के थे।
हैमिल्टन मसकाद्ज : मसकाद्ज जिम्बाब्वे के आॅलराउंडर खिलाड़ी है। हैमिल्टन मसकाद्ज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। पहले टेस्ट मैच में मसकाद्ज की उम्र 17 साल 352 दिन थी।
सलिम मलिक : पाकिस्तान के पूर्व खतरनाक बल्लेबाज सलिम मलिक ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट मैच की शुरूआत की थी। मलिक ने अपने पहले टेस्ट में शतक लगाया। उस समय मलिक की उम्र 18 वर्ष 323 दिन थी।
पृथ्वी शॉ : भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेला। शॉ ने अपने पहले टेस्ट मैच में 134 रनों की शानदार पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने जब यह शतक जड़ा उस वक्त उनकी 18 वर्ष 329 दिन थी।