Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने कहा कोच, कप्तान और चयनकर्ता तीनों बताए करुण नायर को बाहर किए जाने का कारण

दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण नायर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. जिसका कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका चयन न होना है. नायर इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा रहे, मगर उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. ऐसे में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम से बाहर करने पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अंतिम दो मैचों के लिए युवा हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया गया था. हनुमा सीरीज के आखिरी मैच में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने में कामयाब हुए थे, जबकि सीरीज की शुरुआत से टीम का हिस्सा रहे नायर को एक भी मैच में मौका नहीं मिला.

पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तब नायर को नज़रअंदाज़ कर हनुमा को मौका दिए जाने पर सवाल उठाए थे. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ नायर को टीम से बाहर किए जाने पर बांग्लादेश के कोचिंग स्टाफ के सदस्य सुनील जोशी ने टीम मैनेजमेंट, कप्तान और कोच से इसको लेकर सवाल किया है.

सुनील जोशी का टीम मैनेजमेंट से सवाल 

सुनील जोशी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में कहा

”करुण नायर के अलावा सभी खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिला था, फिर चाहे उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हो या ख़राब. अगर उन्हें चयनकर्ता, कोच और कप्तान से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो एक खिलाड़ी क्या सोचेगा, जब उसे टीम से बिना खेले ही ड्राप किया जाता है ? इन तीनों पार्टियों को नायर को जवाब देना चाहिए.”

गौरतलब है कि नायर ने एक इन्टरव्यू के दौरान अपने चयन न होने पर कहा है कि इसके लिए वह कुछ नहीं कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि उनसे इस बारे में टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से कोई बातचीत नहीं हुई है. करुण नायर ने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने एक तिहरा शतक लगाया.

The post किसने कहा कोच, कप्तान और चयनकर्ता तीनों बताए करुण नायर को बाहर किए जाने का कारण appeared first on SportzWiki Hindi.