भारतीय क्रिकेट टीम को अब एक नया सितारा मिल गया है जिसमें एक लंबी रेस का घोड़ा बनने की उम्मीद की जा रही है। एक ऐसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिसने अपने डेब्यू मैच में ही पूरे क्रिकेट जगत को आकर्षित किया।

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू पर ही किया धमाल
जी हां हम बात कर रहे हैं मुंबई के 18 साल के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की… जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़कर भारत को सुनहरे भविष्य का एक बड़ा सपना दिखाया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला गया जहां 18 साल के पृथ्वी शॉ को मौका दिया। पृथ्वी शॉ ने इस मौके को दोनों हाथों से लेते हुए एक बेहतरीन सैकड़ा बनाते हुए 134 रनों की पारी खेली।
कुछ लोग निकाल रहे हैं पृथ्वी के फुटवर्क में कमी
पृथ्वी शॉ ने बहुत ही आकर्षक पारी खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में कहीं ना कहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग की याद दिलायी। इस युवा खिलाड़ी की इस पारी को देख हर कोई उन्हें वीरेन्द्र सहवाग जैसा ही मानने लगा है।
आकाश चोपड़ा ने बतायी पृथ्वी शॉ की काबिलियत
लेकिन इन सबके बीच कई लोग ऐसे में जो पृथ्वी शॉ के आक्रमक रवैये की तारीफ तो कर रहे हैं लेकिन साथ ही उनके फुटवर्क में सुधार की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन उन्होंने पृथ्वी की सराहना की।

आकाश चोपड़ा ने पृथ्वी शॉ को लेकर कहा कि
“हमने जो देखा वो तो आने वाले दिनों का ट्रेलर है। ये बहुत ही आशाजनक लग रहा है। आप विपक्ष के बारे में चिंतित नहीं हो सकते हैं और पिच फ्लैट था। लेकिन उनका टेस्ट विदेश में किया जाएगा और मुझे पूरा यकिन है कि वो इसके बारे में जानते हैं। हमें पता चलेगा कि क्या तूफान मौसम का रूप ले सकता है और उसे क्या करना है।”
बैकफुट पंच पर पृथ्वी को रहना होगा सावधान
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि
“आप थोड़ा सा जरूर कमी निकालना चाहते हैं, लेकिन जो कट्टर पंथी हैं वो आपकी तकनीक में बदलाव की सलाह नहीं दे सकते हैं। उन्हें बैकफुट पर थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। अगर गेंद थोड़ा आगे होती है तो वो हिट करना पसंद करते हैं.”

“लेकिन ये थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। हमें मानना होगा कि वो समय के साथ सीखेंगे। उन्होंने पहले तो कुछ नहीं किया है जो भी करेंगे वो आखिरकार उच्चतम स्तर पर होगा। इसी के आधार पर निर्णय भी लिया जाएगा।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आकाश चोपड़ा ने पृथ्वी शॉ को बताया भविष्य का सितारा साथ ही दी ये छोटी सी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.