इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया की टीम इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। दो टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला रहा है। अबू धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
विजयदशमी के दिन करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन धान्य की कमी
आॅस्ट्रेलिया के इस स्पिन गेंदबाज ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही महज़ 6 गेंदों के अंदर चार पाकिस्तान बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर अपनी टीम को दमदार शुरुआत दिला दी थी। छह गेंदों में चार विकेट लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 20,000 गेंदें फेंकने के रिकॉर्ड बनाने के साथ—साथ एक रिकार्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। दरअसल आॅस्ट्रेलिया टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी उन गेंदबाजों की श्रेणी में आ गया जिसने अपने टेस्ट करियर में कभी भी नो बॉल नहीं डाली है।
विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग
ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया
आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में नाथन लायन से पहले ये कारनामा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव के अलावा इयान बॉथम, इमरान खान, डेनिस लिली, और लैंस गिब्स के नाम दर्ज था। अब आॅस्ट्रेलिया का ये गेंदबाज भी इन दिग्गज गेंदबाजों की श्रेणी में आ गया है। नाथन लायन इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज़ बन गए हैं, उन्होंने मिचेल जॉनसन को पीछे छोड़ा।