इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे 21 अक्टूबर रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है की इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है। इन मैचों में भारतीय टीम इतिहास रच सकती है। आपको बता दे की हाल ही में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्विप कर सीरीज पर कब्जा किया हैं। साथ ही अब दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की वेस्टइंडीज के खिलाफ इन दो मैचों में भारतीय टीम इतिहास बनाने मैदान में उतरेगी। आपको बता दे की भारत टीम ने अभी तक दुनिया में सबसे अधिक 948 वनडे मैच खेले हैं। साथ ही अब इस संख्या को बदने के लिए भारत को अब सिर्फ दो मुकाबले और खेलने हैं फिर भारतीय टीम के मुकाबलों की संख्या 950 हो जाएगी जों अभी तक की सबसे जयादा संख्या होगी। इन दो वनडे मैचों को खेलने के बाद भारत दुनिया में 950 वनडे मैच खेलने वाला पहला देश बन जाएगा।
साथ ही बताया जा रहा है की इस लिस्ट में दूसरें सरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 916 मुकाबले खेले है। साथ ही आपको बता दे की भारत और ऑस्ट्रेलिया इन दोनों देशों के अलावा किसी भी टीम ने 900 वनडे मैच नहीं खेले हैं। लेकिन इस महीने पाकिस्तान टीम ये मुकाम हासिल कर लेगी क्योंकि पाकिस्तान ने अभी तक 899 वनडे खेले है साथ ही इसी महीने अपना 900वां वनडे खेल लेगा।
Herald