Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सर्जरी के बाद तस्वीर शेयर करना इमाम उल हक को पड़ा महंगा, लोगों ने किया शर्मसार कर देने वाला कमेंट

पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज़ इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम-उल-हक पकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं. बल्लेबाज इमाम की अंगुली में चोट लग गयी हैं.अंगुली को ठीक करने के लिए उन्हें सर्जरी का सहारा लेना पड़ा, जिसके चलते वो तीन हफ्ते इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाये रखेंगे.

मैच में फील्डिंग के समय अंगुली में चोट लगी थी। इस खिलाड़ी को पहले टेस्ट उन्होंने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की. जिसके चलते उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्विटर पर ट्रोल हुए इमाम-उल-हक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं. इमाम की अंगुली चोटिल हो गयी थी, जिसके कारण उनको सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी होने के बाद इमाम ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि,

“मेरी उंगली की सर्जरी अच्छे से हो गयी हैं. मुझे अब तीन हफ्ते तक इसलिए रेस्ट करना होगा. मेरी जल्दी से जल्दी रिकवरी हो जाये इसके लिए प्रार्थना करिये.”

बस जैसे ही उनका ये पोस्ट वायरल हुआ तभी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने उन पर अजीबोगरीब कमेंट किये और उनका मज़ाक बनाया.

शक्ल का बनाया मजाक

इमाम की उंगली की सर्जरी की फोटो देखने के बाद तो जैसे कमैंट्स की लाइन ही लग गई कई लोगों ने तो ये भी कहा कि इमाम ने अपनी उंगली की सर्जरी के बाद ऐसे शक्ल बना रखी हैं, जैसे दिल की सर्जरी कराई हो. लोगों ने उनकी फोटो को देख अपनी-अपनी प्रतिक्रियाए कमेंट्स कर-कर के बताई। इतना ही नहीं लोगों ने उनके चश्मा लगाए रखने तक का भी मजाक बनाया।

आज होगा दूसरा टेस्ट मैच

अबू धाबी में आज पकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना हैं. जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की नज़र पूरे सात एशिया में टेस्ट मैच की सीरीज जीतने पर टिकी होगी.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post सर्जरी के बाद तस्वीर शेयर करना इमाम उल हक को पड़ा महंगा, लोगों ने किया शर्मसार कर देने वाला कमेंट appeared first on SportzWiki Hindi.