Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैडमिंटन : समीर ने डेनमार्क ओपन में की जीत से शुरुआत

डेनमार्क| भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा ने डेनमार्क ओपन की विजयी शुरुआत करते हुए मंगलवार को पहले दौर में चीन के शी यूकी को मात दी। भारत को हालांकि मिश्रित युगल में हार मिली जहां सात्विक साइराजरैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को शिकस्त झेलनी पड़ी।
समीर ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में शी यूकी को कड़े मुकाबले में 21-17,21-18 से मात दी। यह मैच 44 मिनट तक चला। दूसरे दौर में समीर का सामना इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा जिन्होंने हांगकांग के वोंग विंग कीविसेंट को 17-21, 21-18, 21-13 से मात देकर पहले दौर की बाधा पार की।

अश्विनी और सात्विक की जोड़ी को मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर के मैच में दक्षिण कोरिया के जाए सेयुंग और युजुंग चाए की जोड़ी ने 21-17,21-18 से मात दी। दक्षिण कोरियाई जोड़ी को मैच जीतने में 35 मिनट का समय लगा।

The post बैडमिंटन : समीर ने डेनमार्क ओपन में की जीत से शुरुआत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.