Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी के आस-पास भी नहीं भारतीय क्रिकेट इतिहास के दूसरे विकेटकीपर, देखें आँकड़े दे रहे गवाही

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी अबतक भारतीय टीम के लिए कुल 327 वनडे मैचों में 50.61 की शानदार औसत व 88.27 के स्ट्राइक रेट के साथ 10123 रन बना चुके है. धोनी अपने वनडे क्रिकेट करियर में 67 अर्धशतक व 10 शतक भी लगा चुके है.

टी-20 और टेस्ट में भी बेस्ट रहे हैं धोनी 

बता दें, कि एमएस धोनी भारत के लिए टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में भी बेस्ट रहे हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अबतक 93 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 37.17 की औसत व 127.09 के स्ट्राइक रेट से 1487 रन बनाये हुए हैं. वह टेस्ट अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाये हुए हैं.

विकेट के पीछे भी रहे है शानदार आँकड़े 

बता दें, कि धोनी का विकेट के पीछे भी कोई जवाब नहीं हैं. उन्होंने टेस्ट में 256 कैच और 38 स्टंपिंग की हैं. वहीं उन्होंने वनडे में 306 कैच और 113 स्टंपिंग की हैं. टी-20 क्रिकेट में भी उन्होंने 54 कैच और 33 स्टंपिंग की हैं.

धोनी के आसपास भी नहीं ठहरते बाकि भारतीय विकेटकीपरों के आँकड़े 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के अन्य विकेटकीपरों के आँकड़े धोनी के आपपास भी नहीं ठहरते हैं. जहां एक तरह एमधोनी अबतक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 16486 रन बना चुके हैं.

वहीं भारत का अन्य कोई भी विकेटकीपर अपने 3000 अंतर्राष्ट्रीय रन भी नहीं बना पाया हैं. धोनी के बाद अगर किसी विकेटकीपर ने सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये हैं तो वह दिनेश कार्तिक हैं. जिन्होंने सभी फॉर्मेट में मिलाकर 2957 रन बनाये हुए हैं.

धोनी जितने रन मिलाकर भी नहीं बना पाये अन्य विकेटकीपर

एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जितने रन बना चुके हैं. उतने भारतीय टीम के क्रिकेट इतिहास के अन्य विकेटकीपर मिलाकर भी नहीं बना पाये हैं.

धोनी ने जहां एक तरह भारतीय टीम के लिए 16448 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये हुए हैं. वहीं भारत के बाकि 17 विकेटकीपरों ने मिलाकर 13311 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये हुए हैं.

यहाँ देखे भारत के विकेटकीपरों के क्रिकेट करियर आँकड़े :

        नाम  मैच पारी रन बेस्ट अर्धशतक शतक कैच स्टंपिंग शून्य औसत
सदानंद विश्वनाथ 25 17 103 23* 0 0 28 0 2 36.53
किरण मोरे 143 129 1848 73 7 0 173 47 12 19.87
चंद्रकान्त पंडित 21 31 461 39 0 0 29 17 2 21.95
नयन मोगिया 184 164 2714 152 8 1 209 52 9 22.06
एमएसके प्रसाद 23 21 237 63 1 0 29 7 1 12.47
सबा करीम 35 28 377 55 1 0 28 3 2 15.7
विजय दहिया 21 16 218 51 1 0 31 5 2 16.76
समीर दीगे 29 27 397 94* 1 0 25 7 2 19.85
दीपदास गुप्ता 13 17 395 100 2 1 15 1 3 26.33
अजय रात्रा 18 18 253 115 0 1 22 7 1 15.81
पार्थिव पटेल 65 74 1706 95 10 0 92 19 6 27.07
दिनेश कार्तिक 133 133 2957 129 16 1 79 13 11 28.43
एमएस धोनी 510 502 16,486 224 102 16 92 11 6 29.39
रिद्धिमान साहा 41 51 1205 117 5 3 92 11 6 29.39
नमन ओझा 4 5 57 35 0 0 4 2 0 11.4
ऋषभ पंत 7 10 235 114 0 1 17 0 1 26.11
विजय यादव 20 13 148 34* 0 0 13 7 0 13.45

 

The post महेंद्र सिंह धोनी के आस-पास भी नहीं भारतीय क्रिकेट इतिहास के दूसरे विकेटकीपर, देखें आँकड़े दे रहे गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.