भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अगर आज भारत टेस्ट की नंबर-1 टीम हैं, तो इसमें उमेश यादव का एक बड़ा हाथ रहा हैं. इसी बीच उमेश यादव ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को एक इंटरव्यू दिया हैं.
पत्रकार : ऑस्ट्रेलिया में आपको बहुत सफलता मिली हैं. इस बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे में आपने अपने लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किये हैं. और कैसे वहां अच्छा प्रदर्शन करने की ओर देख रहे हैं.

उमेश यादव ने इस सवाल का जवाब देते हुए अपने बयान में कहा,
“मेरा पूरा करियर ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा हुआ है. मुझे 2011 में वहां जाने का मौका मिला था और मैंने वहां 5 विकेट हॉल भी प्राप्त किया था. उसके बाद मैं 2014-15 में भी वहां गया था. वहां खेला गया विश्व कप 2015 भी मेरे लिए काफी अच्छा रहा था.
मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया के बारे में सोचता हूं, तो मुझे वहां मिली अपनी प्रसिद्धि और वहां मिलने वाले अच्छे उछाल की याद आती है, वहां अगर आपकी गेंद की लंबाई अच्छी है और आपके पास गति है, तो आप विकेट प्राप्त कर सकते हैं.”

भारत में कुकबुरा गेंद शुरुआती 15 ओवरों बाद तेज गेंदबाजों को मदद नहीं करती है, इसलिए भारत में अपनी अच्छी लाइन और लेंथ को देखना होता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अगर आपके पास अच्छी गति हैं, तो आपकों हमेशा पिच मदद करती हैं और मैंने अपनी गति की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया हैं.
इस बार भी मैं वहां अच्छी गति के साथ और सही लम्बाई के साथ गेंदबाजी करने की ओर देख रहा हूं.
अबतक ऐसा रहा हैं उमेश यादव का क्रिकेट करियर

बता दें, कि उमेश यादव अबतक भारतीय टीम के लिए 38 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 106 विकेट हासिल किये हुए हैं. वह भारतीय टीम के लिए 73 वनडे मैच भी खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 106 विकेट हासिल किये हुए हैं. वह भारतीय टीम के लिए 5 टी-20 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 8 विकेट हासिल किये हैं.
The post ऑस्ट्रेलिया में भारत के सबसे सफल तेज भारतीय गेंदबाज उमेश यादव ने बताया क्या होगी इस बार उनकी रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.