Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप:  स्वर्ण पदक के मुकाबले में हारकर भी बजरंग ने रच दिया इतिहास

खेल डेस्क। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारत के बजरंग पुनिया को बुडापेस्ट में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

भारत के इस स्टार पहलवान को स्वर्ण पदक के मुकाबले में जापान के ताकुतो ओतोगुरो से 16-9 से हार का सामना करना पड़ा। भले ही बजरंग को स्वर्ण पदक के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो, इसके बावजूद उन्होंने इस चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया है।

डेनमार्क ओपन में सायना को करना पड़ा रजत पदक से संतोष

वह सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले इस भारतीय पहलवान ने 2013 में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

इस मुकाबले में उम्मीद की जा रही थी कि बजरंग स्वर्णिम मुकाबला जीतकर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन जाएंगे, लेकिन जापानी पहलवान ने उनका सपना तोड़ दिया।

बीजेपी में शामिल होंगे धोनी और गंभीर, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

इससे पहले भारत के लिए इस टूर्नामेंट एकमात्र स्वर्ण पदक दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में अपने नाम किया था।

हालांकि बजरंग ने इस तरह एक साल में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने का कारनामा कर लिया है। विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में ये भारत का आठवां पदक है।

रंगना हेराथ उसी मैदान पर क्रिकेट से लेंगे विदाई जहां से किया था डेब्यू, इस दिन लेंगे संन्यास

इससे पहले सुमित को 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सुमित को अमेरिका के निकोलस एडवर्ड से 2-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विराट ने हिटमैन के बारें में कह डाली ये बड़ी बात, चौंक जाओंगे जानकर