Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे वीरेन्द्र सहवाग

खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरने के बाद अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शारजहा में होने वाली 10 ओवरों की टी-10 क्रिकेट लीग में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

इस टूर्नामेंट के लिए भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी को आइकन खिलाड़ी चुना गया है।

विजय हजारे ट्रॉफी : इस खिलाड़ी ने दिए विश्वकप 2019 में खेलने के संकेत, रेलवे के खिलाफ बनाएं 96 रन

आठ टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में वीरेन्द्र सहवाग के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी, शोएब मलिक, वेस्टइंडीज के सुनील नारायण, डैरेन सैमी, इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और अफगानिस्तान के राशिद खान जैसे स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इस तरह मुंबई की सीनियर टीम में जगह बना सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर

इस टूर्नामेंट में केरल किंग्स, द कराचियांस, राजपूत, पंजीब लीजेंड्स, मराठा अरेबियंस, बंगाल टाइगर्स, नार्दन वारियर्स और पख्तून टीमें हिस्सा लेंगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता प्राप्त यह लीग पेशेवर क्रिकेट में इस फॉर्मेट की पहली लीग होगी जिसे एमिरात क्रिकेट बोर्ड ने पंजीकृत किया है। एमिरात क्रिकेट बोर्ड इस वर्ष इसका दूसरा संस्करण कराने की तैयारी कर रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में ये होगी भारतीय टीम, पृथ्वी शॉ करेंगे डेब्यू

बताया जा रहा है कि 23 नवंबर से 02 दिसंबर तक इस लीग के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 10 दिनों चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 29 मैच खेले जाएंगे।इस वर्ष टूर्नामेंट में कई बदलाव देखने को मिलेेंगे। पिछले वर्ष यह टूर्नामेंट केवल चार दिनों के लिए आयोजित किया गया था।