Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने बताया, क्यों और किसके कहने पर एशिया कप से लिया था अपना नाम वापस

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एशिया कप 2018 में नहीं खेले थे. एशिया कप में विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी की थी. रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को एशिया कप 2018 का चैंपियन भी बनाया था.

मुझे आराम की थी जरुरत 

virat kohli

इसी बीच एशिया कप में आराम करने की असली वजह बताते हुए भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने अपने एक बयान में कहा, “मैं एशिया कप में आराम करने के बाद अब तरोताजा महसूस कर रहा हूं. मैं अब मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से अपने को फिट महसूस कर रहा हूं.

हालाँकि, लोग मेरे आराम करने की आलोचना कर रहे थे, लेकिन शायद लोगो के इसके पीछे का कारण नहीं पता था. मैं साउथ अफ्रीका दौरे के बाद से लगातार हर फॉर्मेट में खेलता आ रहा था.

मैंने साउथ अफ्रीका में सभी फॉर्मेट खेले फिर इंग्लैंड में भी मैं सभी फॉर्मेट में था. ऐसे में आपकों अपना वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम की जरुरत होती हैं.

वर्कलोड इस वजह से नहीं पड़ता हैं, कि जब आप शून्य के स्कोर पर आउट हो रहे हैं. वर्कलोड तब पड़ता हैं जब आप 5-6 घंटे क्रीज पर समय बिताये.”

ट्रेनर व फिजियो ने दी आराम की सलाह 

साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बताया हैं, कि उन्होंने यह आराम अपने ट्रेनर और फिजियो के कहने पर लिया था.

उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मुझे हमारे ट्रेनर व फिजियो ने भी आराम की सलाह दी थी. हमने एशिया कप में भी देखा, कि हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी जो लगातार खेल रहे हैं उन्हें आराम की जरुरत हैं.

लेकिन शायद लोग इन बातों को नहीं समझ पाते हैं. विश्व कप तक यह हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, कि हम खिलाड़ियों को आराम दे और उन्हें तरोताजा रखे.”

The post विराट कोहली ने बताया, क्यों और किसके कहने पर एशिया कप से लिया था अपना नाम वापस appeared first on SportzWiki Hindi.