Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मयंक अग्रवाल को मौका देने के सवाल पर संजय बांगर का दो टूक जवाब

भारत के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. राहुल इस समय लगातार अंदर आती गेंदों के आगे संघर्ष करते हुए नज़र आ रहें है.जिसका फायदा लगभग हर गेंदबाज़ उठा रहें है. विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी राहुल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था जब गैब्रियल ने उन्हें आउट कर दिया. वहीं दूसरे टेस्ट मैच में भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ था. इस दौरान उन्हें होल्डर ने आउट किया था. ऐसे में अब राहुल की फॉर्म को लेकर टीम के कोच संजय बांगर ने बात की.

उसकी तकनीक में किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत नही है

राहुल की तकनीक को लेकर बात करते हुए उन्होने कहा कि

“इस समय कई तरह की बातें की जा रही और ऐसे में आपको खुद की तकनीक के बारे में संशय करने लगते हो. हमारे लिए, वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है, इसलिए जब ऐसा खराब दौर आता है तो ऐसे में मेरा और टीम का मानना है कि वह ज्यादा चीजों के बारे में नहीं सोचें.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“ऐसा कई बार हो सकता है जब आप खुद की क्षमता और तकनीक पर पर संदेह करने लगते हो, इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होता है कि ‘हां, आपकी तकनीक सही है. शायद आपको अपने नजरिए में बदलाव या बल्लेबाजी योजना पर थोड़ा सा काम करने की जरूरत है.”

हम अभी इस बारें में नही सोच रहे है 

विंडीज के दौरे के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरे पर जाना है. ऐसे में जब उन्हें मयंक अग्रवाल के टीम में चयन को लेकर पूछा गया तो वो इस सवाल को पूरी तरह से टाल गए.उन्होंने कहा कि

“आपको खिलाड़ियों का आंकलन करना होता है. आपको भविष्य पर भी नजर रखनी होती है. उन्होंने विदेशों में और मुश्किल हालात में भारत के लिए रन बनाए हैं.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मयंक अग्रवाल को मौका देने के सवाल पर संजय बांगर का दो टूक जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.