बीते दिन से शुरू हुआ भारत और वेस्टइंडीज का वनडे मैच अब चर्चा हैं.भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने धोनी के लिए इस वनडे मैच को अहम बताया हैं. गांगुली का मानना है कि लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे धोनी के लिए वेस्टइंडीज वनडे वह टी 20 सीरीज काफी अहम रहने वाली हैं.
बता दे महेंद्र सिंह धोनी के ख़राब प्रदर्शन के चलते विकल्प के तौर पर पंत को टीम में लिया गया हैं.

विश्व कप से पहले खेलने हैं 18 वनडे
भारत को 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले 18 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी हैं. जिसमे वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ये सीरीज काफी ज्यादा अहम् हैं. महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के लिमिटेड ओवरों के प्रारूप में रन बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं.
धोनी के प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल कर लिया हैं.

धोनी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे
सौरव गांगुली ने बातचीत के दौरान कहा कि,
“2019 के विश्व कप के लिए इंडिया टीम का कॉम्बिनेशन क्या होगा मुझे नहीं पता.मैं इस बात को भी नहीं जानता की टीम मैनेजमेंट किस तरीके से सोच रही हैं. लेकिन मुझे ऐसा लगता हैं कि धोनी विश्व कप के दौरान अपना अच्छा प्रदर्शन देंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी ये सीरीज भी अहम् साबित होगी”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि,
“एशिया कप के दौरान धोनी ने चार बार बल्लेबाजी की और उन्होंने कुल 77 रन बनाए थे. जिसका स्ट्राइक रेट 62.09 का रहा था. 2018 के मैचों के दौरान धोनी ने 10 पारियां खेली हैं, जिसमे उनका स्ट्राइक रेट 67.36 का था. इनमे एक शतक उनके नाम पर हैं. वनडे मैचों के दौरान धोनी का 50.61 का है. वर्ल्ड कप से पहले धोनी कैसा खेलते हैं ये उन पर निर्भर करता हैं. यहां सब बस रन बनाने का खेल हैं. शायद इसी वजह से पंत को मौका दिया गया हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्या अंत की ओर हैं महेंद्र सिंह धोनी का करियर, सौरव गांगुली ने बताई अंदर की बात appeared first on SportzWiki Hindi.