Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड टीम कर रही थी प्रैक्टिस, तभी अचानक निकल आया सांप, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। कभी कभी क्रिकेट के मैदान पर ऐसी घटना हो जाती है जिससे हर कोई हैरान रह जाता है। अब हाल ही में क्रिकेट के मैदान पर सांप निकल आया जिससे मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों होश ठन्डे हो गए। दरअसल, इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर है और वह मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी तभी अचानक एक 'बिन बुलाए मेहमान' आ गए जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आज की सुबह की ट्रेनिंग में बिन बुलाया मेहमान।' आप वीडियो में देख सकते है दो लोग पाइप से बुरी तरह उलझे सांप को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो करीब 12 सेकंड का है। वहीं कुछ लोग इस नज़ारे को कैमरे कैद कर रहे है।

गौरतलब है कि इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे गई है, जहां वह तीन टेस्‍ट, पांच वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। यह सीरीज श्रीलंका टीम के लिए काफी अहम है क्योंकि एशिया कप 2018 में उसने काफी खराब प्रदर्शन किया था जिससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज है। वहीं दूसरी तरह इंग्लैंड टीम काफी अच्छी फॉर्म में चल रही है। हाल ही में उससे भारत को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी थी। अगले साल होने जा रहे ICC वर्ल्ड कप 2019 को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी मायनो में अहम है।



Herald