गुरुवार से राजकोट में शुरू भारत बनाम वेस्टंइडीज टेस्ट मैच के दौरान पहला शतक टेस्ट मैच से अपना डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ ने लगाया. उनके बाद वेस्टंइडीज के खिलाफ दूसरा शतक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने लगाया और तीसरा शतक रविंद्र जडेजा ने लगाया.
बता दे जडेजा ने अपने टेस्ट मैच के करियर में ये पहला शतक लगाया हैं, जिसको उन्होंने अपनी माँ को समर्पित किया हैं. जब पूरी दुनिया पृथ्वी शॉ और भारतीय टीम के हीरो विराट कोहली की प्रशंसा कर रही थी. तब धीरे -धीरे रविंद्र जडेजा खेल में अपनी पकड़ बना रहे थे.
उन्होंने भारत और इंग्लैंड के खिलाफ भी अपना शानदार प्रदर्शन किया और उसके बाद उन्हें एशिया कप 2018 में जगह मिली उसके बाद उन्होंने अपनी इसी फॉर्म को राजकोट में इस्तेमाल किया.

रविंद्र जडेजा के था खास दिन
जहाँ भारतीय टीम ने अपनी प्रतियोगी टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलते हुए बड़ा स्कोर दिया था. तो वही वेस्टंइडीज की पूरी टीम 272 रन पर ही आल आउट हो गयी थी. वैसे तो ये दिन सभी के लिए बेहद खास था, क्योंकि पृथ्वी का पहला शतक विराट का 24 वां शतक तो वही रविंद्र जडेजा का पहला शतक था.

वीवीएस लक्ष्मण ने की जडेजा की तारीफ
अपने अनोखे तरीके से खेल को खेलने वाले महान क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण जो अब महान कमेंटेटर के रूप में भी जाने जाते हैं. उन्होंने जडेजा की तारीफ करते हुए लिखा कि,
“मैं इस महान युवा खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन से बेहद खुश हूँ जडेजा की मजबूत तरीके से वापसी करने की भी सराहना करता हूँ.”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि,
“मैं रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन से बेहद खुश हूँ उन्होंने फर्स्ट क्रिकेट श्रेणी में इतने बड़े पैमाने पर रन बनाये हैं. यह पहले टेस्ट मैच शतक जडेजा के लिए इसलिए भी खास होगा, क्योंकि यह उन्होंने अपने घरेलू मैदान में बनाया हैं तरीके वापसी की हैं. वह बेहद प्रशंसनीय हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीवीएस लक्ष्मण ने रविन्द्र जडेजा के शानदार वापसी पर बांधे तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.