स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे ही दिन 10 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 127 रन पर समेट दी और 75 रन का आसान लक्ष्य बिना विकेट खोये 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। पृथ्वी शॉ और केएल राहुल दोनों 33-33 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस मैच में भारतीय टीम में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कुल 10 विकेट लिए और इसी के साथ घरेलु मैदान पर एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले वे तीसरे भारतीय खिलाडी बन गए है। इस से पहले कपिल देव और जवागल श्रीनाथ घरेलु मैदान पर एक टेस्ट मैच में 10 विकेट ले चुके है। उमेश ने पहली पारी में 6 और दूसरे पारी में 4 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उमेश को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। इसके अलावा उमेश टेस्ट मैच में 4 गेंदों पर 3 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाडीभी बन गए।
वहीं इस सीरीज से टेस्ट डेब्यू करने वाले 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ के लिए भी यह सीरीज यादगार रही। पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले पृथ्वी ने दूसरे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और पहली पारी में अर्धशतक लगाया। पृथ्वी शॉ ने इस सीरीज के दो मैचों की 3 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक सहित 118.50 की औसत से 237 रन बनाये। इस शानदार प्रदर्शन के लिए पृथ्वी को मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
Herald