Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में मिली जीत की बधाई देकर फंसी कांग्रेस पार्टी, हो गयी ये बड़ी गलती

भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही 2 मैचों की सीरीज भी अपने नाम करली. भारत ने वेस्टइंडीज को दोनों मुकाबलों में बड़े अंतर से हराया. भारत की सीरीज में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी ने भारतीय टीम को बधाई दी. पर इसमें एक बड़ी गलती करदी और अब लोग पार्टी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

टेस्ट में कह दिया मेन इन ब्लू 

देश की बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय रास्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से टीम को टेस्ट सीरीज में जीत के लिए बधाई देते हुए ट्वीट किया गया. इस ट्वीट में भारतीय टीम को मेन इन ब्लू बताया. दरसल भारतीय टीम को मेन इन ब्लू तब कहा जाता जब वह सीमित ओवरों में खेल रही हो.

मगर भारतीय टेस्ट टीम को मेन इन ब्लू बुलाना कांग्रेस को भारी पड़ गया. एक यूजर ने लिखा ‘कुछ भी, मैन इन ब्लू तब बोलते जब वनडे क्रिकेट हो. वहीं एक ने कहा पहले ये तो बता दीजिए कि कितने खिलाड़ी इस तस्वीर में ब्लू दिख रहे हैं? अन्य यूजर्स ने भी कुछ इसी तरह की     प्रतिक्रियाएं दी हैं.

The post भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में मिली जीत की बधाई देकर फंसी कांग्रेस पार्टी, हो गयी ये बड़ी गलती appeared first on SportzWiki Hindi.