Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल देव ने भारत और वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर की भविष्यवाणी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल से राजकोट में 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

भारतीय टीम इंग्लैंड में जरुर टेस्ट सीरीज हारकर आई हो, लेकिन घरेलू पिचों पर टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सीरीज के परिणाम को लेकर कपिल देव ने भविष्यवाणी करेगी।

16 साल से नहीं जीती वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम ने 16 साल से भारत के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं जीता है। एक समय दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम रही वेस्टइंडीज ने अंतिम बार 2002 में किंग्स्टन में हुए टेस्ट मैच में भारत को 155 रनों से हराया था। उनके बाद से भारतीय टीम वेस्टइंडीज में जाकर बिना मैच हारे 3 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है।

वहीं भारतीय सरजमीं पर वेस्टइंडीज टीम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अंतिम टेस्ट मैच 1994 में जीता था। मोहाली में खेले गए उस मैच को विंडीज टीम ने 243 रनों के बड़े अंतर से हारी थी।

भारत का कोई मुकाबला नहीं

भारतीय टीम को 1983 विश्वकप विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम भारत का मुकाबला नहीं कर पाएगी।

उन्होंने कहा

“वर्तमान की वेस्टइंडीज टीम वैसी नहीं है जैसी पहले हुआ करती थी। हमारी टीम उनसे काफी ज्यादा बेहतर है और अपने घर में खेल रही है। मुझे नहीं लगता कि दोनों टीमों के बीच कोई कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।”

2012-13 से घर में नहीं हारा भारत

भारतीय टीम ने अपने घर में अंतिम टेस्ट सीरीज 2012-13 में इंग्लैंड के हाथों हारी थी। उसके बाद से टीम में सभी सीरीज में विपक्षी टीम को पटखनी दी है।

इन टीमों में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और खुद वेस्टइंडीज की टीम भी शामिल है। इस रिकॉर्ड को देखते हुए शायद ही कोई टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले की उम्मीद करे।

The post कपिल देव ने भारत और वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.