Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद में विराट संग पहुंची अनुष्का शर्मा, लेकिन हुआ कुछ ऐसा सब रह गये हैरान

इंडिया बनाम वेस्टइंडीज का के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में होगा. इस मैच को खेलने के लिए भारतीय टीम के कप्तान कोहली मंगलवार के दिन ही दूसरा टेस्ट मैच खेलने वहां पहुंच गए हैं. वो यहां पर चलने वाले दो दिन के अभ्यास मैच का अभ्यास करेंगे.

बीती रात विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट से अपने मैच खेलने के लिए निकल गए, लेकिन उस समय अनुष्का के इस लुक ने सबको चौंका दिया.

आइये जानते हैं पूरी कहानी:


कोहली पत्नी संग हुए रवाना
जैसा की सभी जानते ही हैं इंडिया बनाम वेस्टइंडीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाना हैं. जिसके लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं, लेकिन जब कोहली और अनुष्का को एयरपोर्ट पर देखा गया.

ये दोनों एक दूसरे के हाथों को पकड़कर अंदर जा रहे थे. जहाँ विराट कैजुअल ड्रेस में दिखाई दिए तो वही अनुष्का शर्मा का नया सिजलिंग रूप दिखाई दिया.


गहरे हरे रंग की पैंट शर्ट में दिखी अनुष्का
कोहली के साथ अनुष्का गहरे हरे रंग की पैंट शर्ट में दिखाई दी. वैसे तो क्रिकेट जगत का ये फेमस कपल हर जगह साथ ही दिखाई देता हैं. लेकिन हमेशा मैचिंग की ड्रेस के साथ लेकिन इस बार कोहली की पत्नी के इस नए और बोल्ड अवतार ने सबको चौंका दिया हैं.

हैदराबाद पहुंचते ही ये बात साफ़ हो गयी थी, कि अनुष्का, विराट को दूसरे टेस्ट में चियर करने स्टेडियम जाएँगी, क्योकि इससे पहले भी अनुष्का को इंग्लैंड के खिलाफ भी मैचों में विराट कोहली का मैच देखते हुए देखा गया था.

ये दोनों ज्यादातर शादी के बाद एक साथ ही दिखाई देते हैं. यही नहीं बल्कि अनुष्का तो अब टीम की फोटो में नज़र आने लगी हैं. जबकि कुछ लोगों ने इसकी बहुत आलोचना की हैं.

बीसीसीआई से भी की हैं अपील
विराट कोहली बीसीसीआई से भी अपील कर चुके हैं. कि सभी खिलाड़ियों को विदेशी दौरे पर उनकी पत्नियों को साथ रखने की मजूंरी दे दी जाये, क्योकि नियमों के अनुसार विदेशी दौरे पर पत्नियां दो हफ्ते से ज्यादा नहीं रह सकती हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हैदराबाद में विराट संग पहुंची अनुष्का शर्मा, लेकिन हुआ कुछ ऐसा सब रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.