Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शतरंज : भारतीय महिलाएं हारीं, पुरुष टीम जीती

चेन्नई| भारतीय पुरुष टीम ने जॉर्जिया में खेले जा रहे विश्व शतरंज ओलम्पियाड में आठवें दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य को हरा दिया जबकि महिला टीम को हंगरी से शिकस्त झेलनी पड़ी। ओपन वर्ग में भारत के अनुभवी खिलाड़ी के शसीकिरण ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जिरी स्टोसेक को 36 चालों में हरा दिया।
बी अबिधान ने काले मोहरों से खेलते से खेलते हुए जेबीनेक हरासेक से 17 चालों में अंक बांटे।

वहीं पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने डेविड नवारा से 30 चालों में ड्रॉ खेला। विदित संतोष गुजराती ने भी 67 चालों के बाद विक्टर लेज्निका से ड्रॉ खेला।

इस जीत के साथ ही भारत ने 15वीं सीड चेक गणराज्य के विजय अभियान को थाम दिया।

महिलाओं में पांचवीं सीड भारतीय टीम को हंगरी से 1-3 से मात खानी पड़ी। इस हार के साथ महिला टीम का विजयक्रम भी थम गया।

पहले मैच में कोनेरु हंपरी को थान्ह ट्रांग होएंग ने 50 चालों में हरा दिया। वहीं हरिका द्रोणावल्ली ने अनिता गारा के साथ अंक बांटे। चौथे मैच में ईशा कारवाडे ने जुलियाना टेर्बे के साथ मुकाबला ड्रॉ करा दिया।

The post शतरंज : भारतीय महिलाएं हारीं, पुरुष टीम जीती appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.