Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एसजी गेंदों से नहीं खेलना चाहते विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने एक बार फिर ऐसी मांग कर डाली जिससे क्रिकेट जगत भी हैरान रह गया। विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड में बनी ड्यूक गेंद से खेला जाना चाहिए। उन्होंने एसजी गेंदों की खराब गुणवत्ता पर नाखुशी जताई जिनका भारत स्वदेश में उपयोग करता है। आपको बता दें, एसजी की गेंदे भारत में बनती है ।

विराट ने कहा, ;;मेरा मानना है कि ड्यूक की गेंद टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी है । मैं दुनिया भर में इस गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश करूंगा। इसकी सीम कड़ी और सीधी है और इस गेंद में निरंतरता बनी रहती है । वहीं आपको बता दे इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) गेंद के इस्तेमाल को लेकर कोई खास दिशानिर्देश नहीं हैं।

आपको जानकारी में बता दें, भारत खुद ;एसजी की गेंदों का इस्तेमाल करता है । इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ड्यूक जबकि ऑस्ट्रेलिया , पाकिस्तान और श्रीलंका कूकाबूरा गेंदों का उपयोग करता हैं । विराट की नहीं बल्कि टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी कहा था कि वह एसजी की तुलना में कूकाबूरा से गेंदबाजी करते है तो ज्यादा बेहतर महसूस करते हैं । विराट ने अश्विन की शिकायत का भी समर्थन किया ।

यह भी पढ़े :-

ये रिकॉर्ड बनाकर सचिन और गावस्कर भी पीछे छोड़ देंगे विराट!

ब्रेट ली ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में ये गेंदबाज लेगा 400 विकेट !

पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अब्दुर रहमान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा



Herald