खेल डेस्क। दुबई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान टीम को करारा जवाब देते हुए मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं।पाकिस्तान ने मोहम्माद हाफिज और हारिस सोहेल की शतकीय पारियों के दम पर पहली पारी में 482 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखलाओं में विराट सहित इन भारतीय खिलाडिय़ों को मिलेगा आराम!
इसके जवाब में 2011 में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आरोन फिंच (62) और सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (नाबाद 70) की अर्धशतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने बड़े स्कोर की नींव रखी है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से इन तीन भारतीय खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!
इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 142 रन की शतकीय पारी खेली। अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले फिंच को मोहम्मद अब्बास ने पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले दूसरे दिन बाएं हाथ के बल्लेबाज सोहेल (110) ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। जबकि असद शफिक ने भी 80 रन की शानदार पारी खेली।
सोहेल और शफिक ने पांचवें विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। सोहेल ने छह घंटे की अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। जबकि शफिक ने अपनी पारी में एक छक्का और नौ चौके मारे।
कंगारू टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज पीटर सिडल रहे। जिन्होंने 58 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। जबकि नाथन लियोन ने दो और हालैंड, लाबुशेन तथा मिशेल स्टार्क ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।