पकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहीद अफरीदी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. इस लीग में वो पक्तिया पैंथर्स के तरफ से खेल रहे हैं. पिछले मैच में उन्होंने अपना बुम- बुम अवतार दिखाया है. उन्होंने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाये. इसमें तीन चौके और एक छक्का भी था. छक्का ऐसा था जिसे आप कभी भूला ही नहीं सकते.
स्टेडियम के बाहर गई गेंद
दरअसल मुस्लिम मुसा ने फुल टॉस गेंद अफरीदी के बल्ले पर दे दी. फिर क्या था अफरीदी का बल्ला चल पड़ा वो भी ऐसा चला की गेंद सीधे पूरे स्टेडियम के पार सड़क पर जा गिरी.
Huge 6️⃣ by Lala @SAfridiOfficial
in #APLT20 Lala Scored 30 off 19 balls & finished the match with a 4️⃣.pic.twitter.com/xzCzpr4QQb— Tiger (@Akntweets) October 19, 2018
बता दें इस सीरीज में अफरीदी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. पिछले चार पारियों में उनका स्कोर 1,19, 1 * और 0 था. बता दें उनकी इस पारी की बदौलत पक्तिया पैंथर्स ने काबुल जवानन को छह विकेट से हराया. इसी के साथ आठ गेमों में ये उनकी पांचवीं जीत है. पहले बल्लेबाजी करते हुए काबुल जवानन ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 168 रन बनाए. कप्तान कॉलिन इंग्राम ने 51 गेंदों पर शानदार 83 रन बनाये. इसके जवाब में, पक्तिया पैंथर्स ने 1 9 .4 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया.
इस बेहतरीन शॉट से दर्शको का दिल जीत लिया
पकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी ने अपने इस बेहतरीन शॉट से दर्शको का दिल जीत लिया. इस पूरे लीग में उनका बल्ला खामोश था लेकिन उन्होंने इस पारी से वो अपने पुराने रंग में दिखें हैं. बता दें, पकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत में आईपीएल नहीं खेलती है. अगर पकिस्तान की टीम आईपीएल खेलती तो इस पाकिस्तानी दिग्गज का जलवा यहां भी कायम होता.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शाहीद अफरीदी ने लगाया ऐसा छक्का स्टेडियम के बाहर गई गेंद, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.