Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन में श्रीधर, देबोराह ने हासिल की जीत

नई दिल्ली| सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण में रविवार को श्रीधर सवानौर और देबोराह होराल्ड ने खिताबी जीत हासिल की। राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई इस साइक्लोथॉन में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
श्रीधर ने पुरुषों की 50 किलोमीटर एलीट वर्ग और देबोराह ने महिलाओं की 40 किलोमीटर एलीट वर्ग में जीत हासिल की।

पुरुषों की 50 किलोमीटर एलीट वर्ग में मंजीत सिंह ने श्रीधर के बाद दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं कृष्ण नायाकोडी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

भारतीय साइकलिस्ट सोनाली चानू ने महिलाओं की 40 किलोमीटर एलीट वर्ग में देबोराह के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं स्वास्ति सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

The post सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन में श्रीधर, देबोराह ने हासिल की जीत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.