श्रीलंका के मिली आखिरी वन डे में हार के बाद इंग्लैंड की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ गए है. टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार विकेटकीपर- बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो का टेस्ट सीरीज में खेलना अब अधर में लटक गया है. ऐसे में टीम मेंउनकी जगह पर बेन फोक्स को टीम में शामिल किया गया है.
अभ्यास सत्र के दौरान हो गए थे चोटिल

आप को बता दें कि टीम के साथ प्रशिक्षण के दौरान फुटबॉल खेलते हुए 29 वर्षीय बेयरस्टो चोटिल हो गए थे. ऐसे में वह श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच में भी इंग्लैंड के लिए नहीं खेल पाएंगे.
इसी हफ्ते पहुँचने की उम्मीद है

इस सप्ताह 25 वर्षीय फोक्स की कोलंबो पहुंचने की संभावना है. उन्हें 2017-28 एशेज सीरीज के लिए भी इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह मैदान पर नहीं उतर पाए थे. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच के बाद छह नवम्बर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी शुरू होगी.
वन डे सीरीज में रहा है अच्छा प्रदर्शन

वही अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन की बात करें तो टीम का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है. टीम ने श्रीलंका को वन डे सीरीज में 3-1 से हरा दिया था. इसके अलावा टीम ने बेहद आसानी से श्रीलंका को लंका में हराया है. ऐसे में दोनों ने देशों के लिए टेस्ट सीरीज भी काफी ज्यादा ख़ास होनी वाली है, क्योंकि करीब 15 सालों में इंग्लैंड की टीम पहली बार कुक के बिना टेस्ट मैच खेलेगी.
यह भी पढें – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टेस्ट टीम देखकर समझ से परे है चयनकर्ताओं के यह पांच फैसले
वही दूसरी तरफ श्रीलंका के महान स्पिनर रंगना हैराथ भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले है. ऐसे में दोनों देश इस टेस्ट सीरीज को लेकर किसी भी तरह की कोई भी कमी नही छोड़ना चाहेंगे. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि दोनों देश कैसा प्रदर्शन करते हैं.
The post जॉनी बेयरस्टो के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने इस धाकड़ बल्लेबाज़ को बुलाया टीम में वापस appeared first on SportzWiki Hindi.