भारतीय टीम के कप्तान कोहली से इस समय भले पूरी दुनिया के गेंदबाज खौफ खाते हो, लेकिन एक वक़्त वो भी था जब खुद कोहली वेस्टइंडीज के एक तेज गेंदबाजों से डरते थे, और उनकी ये मानसिकता बन गयी थी. कि उनका टेस्ट मैच में करियर शुरू होने से पहले ही ख़त्म हो जायेगा.
विराट ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलकर की थी. कुल तीन टेस्ट मैचों के दौरान वो 76 रन ही अपने नाम कर पाए थे. विराट कोहली की इस सोच के बारे में वरिष्ठ खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह के द्वारा लिखी बुक ‘क्रिकेट की अनसुने किस्से’ में बताया हैं.

कोहली ने खुद माना था कि उनको दिक्कत हैं
इस खिताब में साफ़ तौर पर ये बात लिखी गयी हैं. कि ‘दो टेस्ट मैच की चार पारियों के दौरान ये तीसरा मौका था. जब वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने उन्हें आउट कर दिया था, और कोहली ने अपने करीबी मित्रों के सामने इस बात को माना था, कि उन्हें इस खिलाड़ी की गेंद को खेलने में दिक्कत हो रही हैं.
बता दे 180 पन्नों की इस किताब ने ऐसे 50 किस्सों के बारें में बताया गया हैं. जो क्रिकेट के बारे में हैं जिसमे आज के क्रिकेटर्स से लेकर मंसूर अली खां पटौदी का भी जिक्र हैं.

कप्तानी सम्भालने से पहले शरारती थे कोहली
इंडियन टीम की कमान अपने हाथों में लेने वाले कोहली अपने शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा शरारती थे. इस किताब में उनके बारे में एक और बात बताई गयी हैं, कि उन्होंने एक होटल में खाना खाते वक़्त टीवी का ‘वॉल्यूम’ को एक ‘एप’ के द्वारा कैसे कम ज्यादा किया था.

तेंदुलकर भी मौजूद हैं किताब में
भारतीय टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के भी कई सारे किस्से इस किताब में बताये गए हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर एक बार सचिन को ‘वाटर स्पोर्ट्स’ खेलने का बिल्कुल मन नहीं था, लेकिन उनकी पत्नी जिद करने लगी तो उन्होंने गुस्सा होकर उनको उल्टी सीधी धमकिया दे डाली, कि अगर वो आज खेलने गए तो. उन्हें एलेन डोनाल्ड के सामने बिना पैड पहने क्रिकेट खेलना पड़ेगा।

भज्जी संग दादा और सहवाग भी हैं शामिल
सहवाग ने जब एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दोहरा शतक लगाया तो उन्होंने उस समय अपने फेवरेट सिंगर किशोर कुमार का गीत गया. उस समय टीम के दादा गांगुली हरभजन के जूतों को अपने लिए लकी मानने लग गए थे. और कई सारे मैचों में वो उनके जूते पहन कर गए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट, सचिन, गांगुली और सहवाग के कुछ अनसुने किस्से जिससे अब तक आप भी होंगे अनजान appeared first on SportzWiki Hindi.