Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिपोर्ट्स: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कबूली फिक्सिंग की बात

पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास विवादों से भरा पड़ा है। जब पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद को सामने पाया जाता है तो सबसे पहले जेहन में मैच फिक्सिंग की बात ही आ जाती है। पाकिस्तान क्रिकेट खिलाड़ियों का मैच फिक्सिंग से तो जैसे चोली-दामन के साथ है और इन्हीं के कारण पाकिस्तान के दामन पर दाग लगता रहता है।

दानिश कनेरिया इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड से झेल रहे हैं आजीवन प्रतिबंध

आपको पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया का नाम तो याद होगा है ना… दानिश कनेरिया जो पाकिस्तान के लिए खेलने वाले हिंदू खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाते थे जिन्हें भी फिक्सिंग के जिन्न ने जकड़ा था।

इंग्लैंड में खेली जाने वाली इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में दानिश कनेरिया एसेक्स की टीम के लिए खेलते थे लेकिन 6 साल पहले दानिश कनेरिया को फिक्सिंग के आरोप में इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

एक रिपोर्ट का दावा, दानिश कनेरिया ने मैच फीक्सिंग के आरोपों को कबूला

इसके बाद से दानिश कनेरिया क्रिकेट से दूर हैं और लाइफटाइम बैन झेल रहे हैं । इस दौरान वो कई बार अपने आपको बेगुनाह बता चुके हैं लेकिन एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दानिश कनेरिया ने अपने गुनाहों को कबूल कर लिया है।

इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी अल जजीरा की माने तो दानिश कनेरिया ने उन्हें एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “मेरा नाम दानिश कनेरिया है। मैं मानता हूं कि मैं दो आरोपों का दोषी था, मैं स्वीकार करता हूं। इंग्लिश क्रिकेट के हेड के द्वारा मुझ पर लाइफटाइम बैन लगाया गया है। 2012 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मुझ पर ये आरोप लगाए थे।”

दानिश कनेरिया ने अपने इस किए पर जताया खेद

इसके साथ ही दानिश कनेरिया ने अपने किए पर पश्चाताप भी किया और उसको लेकर कहा कि “मैं अपने एसेक्स के साथी खिलाड़ी, मेरे एसेक्स के प्रशंसकों, मार्विन वेस्टफील्ड से माफी मांगता हूं साथ ही मैं पाकिस्तान से खेद व्यक्त करता हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post रिपोर्ट्स: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कबूली फिक्सिंग की बात appeared first on SportzWiki Hindi.