Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहीर खान ने खुद को नहीं बल्कि इस दिग्गज भारतीय को दिया खलील अहमद के सफलता का श्रेय

भारतीय टीम ने एशिया कप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को टीम में शामिल किया था। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में खलील ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। हांगकांग के खिलाफ दबाव में उन्होंने 48 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। उसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जगह मिली। खलील ज़हीर खान को अपना आदर्श मानते हैं।

जहीर ने खलील पर दी प्रतिक्रिया

खलील अहमद आईपीएल 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा थे और उस समय जहीर खान भी उसी टीम में थे। खलील की गेंदबाजी निखारने के जहीर का भी काफी बड़ा हाथ है। इसके बाबजूद जहीर मानते हैं कि खलील के सिलेक्शन में राहुल द्रविड़ का बड़ा है।

क्रिकबज से बात करते हुए जहीर ने कहा

“उनके पास वह सब है जो एक तेज गेंदबाज को जरूरत होती है। उनकी जम्प अच्छी है और गेंद को अच्छा पटकते हैं। उन्हें अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को झेलना सीखना है। उनके सिलेक्शन का पूरा क्रेडिट राहुल द्रविड़ को जाता है क्योंकि उन्हें घरेलू मैचों में भी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।”

राहुल द्रविड़ की खोज हैं

खलील अहमद आईपीएल 2017 में दिल्ली टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 3 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा। इतनी रकम मिलने के बाद भी उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। इन सब के बावजूद भारतीय टीम में उनके सिलेक्शन के बारे में जहीर ने कहा

“वह लगातार मौके के लिए जूझ रहे थे। इंडिया ए के लिए उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और विकेट भी लिया। अंडर-19 से ही उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिला था। इसके बाद भी भारतीय टीम में उनका सिलेक्शन हुआ।”

अंडर-19 विश्वकप 2016 में टीम का हिस्सा थे खलील

खलील अहमद 2016 अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहां टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। वहां भी खलील ने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिला था। उस समय राहुल द्रविड़ ही भारतीय अंडर-19 टीम के कोच थे।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post जहीर खान ने खुद को नहीं बल्कि इस दिग्गज भारतीय को दिया खलील अहमद के सफलता का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.