Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल में क्यों होती है बांग्लादेश की हार, इस खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मैच खेला गया है। इस फाइनल रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारी और लगातार 7वीं बार एशिया कप जीतने में सफल हुई। जबकि बांग्लादेश की टीम तीन बार एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है और उसे एक बार भी जीत हासिल नहीं हुई है।

हाल ही में टीम बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने स्वदेश लौट कर कहा कि टीम मानसिक दृढ़ता के कारण लगातार फाइनल मैचों में हार झेल रही है। बांग्लादेश के कप्तान ने माना कि टीम फाइनल में कहीं न कहीं मानसिक तौर पर कमजोर पड़ जाती है और इसी कारण उसे हार मिलती है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को तीन विकेट से मात दी थी।

बांग्लादेश टीम ने एशिया कप में सबसे पहले 2012 में फाइनल में जगह बनाई थी। जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान टीम से हुआ। पाकिस्तान टीम ने 2012 में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप जीता। उसके बाद बांग्लादेश ने 2016 में एक बार एशिया कप में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला भारत से हुआ। 2016 में फिर से बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा और इस बार बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश की टीम ने हालांकि एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर तीसरी बार एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन किस्मत ने बांग्लादेश का साथ नहीं दिया और टीम इंडिया तीन विकेट से फाइनल जीतने में सफल हुई।