इंटरनेट डेस्क। इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टेस्ट करियर में डेब्यू करने वाले 18 साल के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और करियर के पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। खैर, इसी बीच भारतीय टीम भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम 2 मैचों से ड्रॉप किए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि टीम से बाहर किए जाने के बाद या पहले चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बात नहीं कि और उन्हें बाहर किए जाने का कारण नहीं बताया।
इस ओपनर बल्लेबाज ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि ना तो मुख्य चयनकर्ता और ना ही किसी और शख्स ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से ड्रॉप किए जाने के बाद मुझसे बात की थी। इंग्लैंड में टीम मैनेजमेंट से मेरी बात हुई थी और उसके अलावा किसी से भी बात नहीं हुई थी। ये ओपनर बल्लेबाज इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है।
आपको बता दे कि मुरली विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले दो मैचों की 4 पारियों में 20, 6, 0, 0 का स्कोर बनाया था। उसके बाद अगले 3 मैचों के लिए मुरली को टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में नहीं चुना गया। अब भारत का ये ओपनर बल्लेबाज काउंटी क्रिकेट खेलकर टीम में वापसी करने की कोशिश करना चाहेगा। हालांकि मुरली विजय ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।